पटना, मार्च 7 -- UPSC CSE Final Result 2025 : यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 2025 में बिहार के मेधावियों का रिजल्ट शानदार रहा है। बिहार के कई अभ्यर्थियों को अच्छी रैंक के साथ कामयाबी मिली है। बिहार के दो अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर अपना दबदबा कायम रखा। टॉप 20 में बिहार से पांच अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला चौथा स्थान प्राप्त कर बिहार के टॉपर बने हैं। वैशाली के बिदुपुर के दिलावरपुर पूर्वी निवासी संजीव कुमार के इकलौते पुत्र उज्ज्वल प्रियांक ने 10वीं रैंक हासिल की है। वहीं छपरा के दीघबड़ा निवासी यशस्वी राजवर्धन को 11वां स्थान मिला है। इनके पिता रजनीश सिंह सहकारिता निबंधक है। 16वें स्थान पर औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव हैं। इनके पिता बीके श्रीवास्तव जिला परिषद में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.