नई दिल्ली, मार्च 4 -- UPSC CSE Final Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) बहुत जल्द सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2025 ) जारी करने वाला है। नतीजे आने के बाद अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को समाप्त हो गए थे। बीते वर्षों को ट्रेंड को देखा जाए तो आमतौर पर यूपीएससी इंटरव्यू खत्म होने के एक सप्ताह के भीतर फाइनल रिजल्ट जारी कर देता है। इस लिहाज से इस सप्ताह कभी भी नतीजे जारी हो सकते हैं। मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यूपीएससी सीएसई 2025 इंटरव्यू 5 जनवरी से शुरू हुए थे। अभ्यर्थियों का चयन उनके मुख्य परीक्षा के मार्क्स व इ...