नई दिल्ली, फरवरी 26 -- UPSC CSE 2026: देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल सिविल सेवा परीक्षा का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए अब समय बेहद कम बचा है। संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2026 है और यह प्रक्रिया शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगी। यानी जो अभ्यर्थी अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास सिर्फ आज का ही मौका बचा है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार इन परीक्षाओं के जरिए प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, विदेश सेवा और अन्य उच्च पदों तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगे। यही वजह है कि अंतिम दिन सर्वर पर भीड़ बढ़ने की संभावना रहती ह...