वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 12 -- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर झूठी शान दिखाने और फर्जी वाहवाही लूटने के एक और मामले का खुलासा हुआ है। बिहार की आकांक्षा सिंह के बाद यूपी की शिखा गौतम के झूठे दावे की पोल खुली है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली शिखा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट आने के बाद 113वीं रैंक पाने की झूठी कहानी रची। जबकि इसी तरह का दावा दिल्ली की रहने वाली शिखा ने भी किया था। बुलंदशहर की शिखा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी थी, ऐसे में उनके IAS अफसर बनने के दावे ने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनकी सफलता पर भावुक होकर रोते हुए उनकी दादा की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुई थीं। वे स्कूल में चपरासी थे। कई जगहों पर उनका सम्मान व स्वागत हुआ। दिल्ली की शिखा ने इसे गलत बताते हुए 113वें स्थान पर अपने चयन की बात कही। दिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.