नई दिल्ली, मार्च 15 -- अगर आप डॉक्टर हैं और देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक 'क्लास-वन' ऑफिसर के तौर पर अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, तो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। UPSC ने 'कम्बाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2026' (CMS 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल आयोग ने रिकॉर्ड 1358 रिक्तियों की घोषणा की है, जो एमबीबीएस (MBBS) पास कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सबसे बड़ा अवसर है। रेलवे से लेकर नगर निगम और केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं तक, इस भर्ती के जरिए देश के विभिन्न विभागों में मेडिकल ऑफिसर्स की नियुक्ति की जाएगी। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी।भर्ती का पूरा ब्यौरा: किन पदों पर होगी नियुक्ति? UPSC ने इस भर्ती को दो श्रेणियों (Categories) में बांटा है। कुल 1358 प...