नई दिल्ली, फरवरी 5 -- UPSC CSE 2026 New Rules: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया में अब तक के सबसे बड़े बदलाव किए हैं। यूपीएससी सीएसई के हालिया नोटिफिकेशन ने अवेदन का पूरा गेम प्लान बदल कर रख दिया है। अक्सर ऐसा देखा जाता था कि जो अभ्यर्थी IAS, IPS, IFS और IRS जैसे नियुक्त ग्रुप-A में चयनित हो चुके थे वह भी अपनी मनचाही सर्विस के लिए यह परीक्षा दोबारा देते थे। मगर अब नए नियम लागू कर दिए गए है, अब पहले से नियुक्त ग्रुप-A में चयनित अधिकारी दोबारा इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं। इस बदलाव के अलावा यूपीएससी के नए नोटिफिकेशन में इस बार प्रक्रिया को आसान बनाने पर फोकस है। इसके अलावा पहचान सत्यापन को तेज करने और नियमों को ज्यादा सख्त करने पर यूपीएससी ने ज्यादा ध्यान दिया है। यूपीएस...