बलिया, मार्च 7 -- ballia upsc results 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के अंतिम नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए हैं, और इन नतीजों ने बागी बलिया यानी भृगु की नगरी में जश्न का माहौल बना दिया है। आमतौर पर अपनी क्रांतिकारी मिट्टी के लिए पहचाने जाने वाले बलिया जिले ने इस बार साबित कर दिया है कि यहां के युवाओं में प्रशासनिक कौशल और मेधा की भी कोई कमी नहीं है। जिले के पांच होनहारों ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में कामयाबी का परचम लहराया है। किसी ने अपनी मां का अधूरा सपना पूरा किया है, तो किसी ने अपनी पुरानी रैंक में सुधार कर बड़ा मुकाम हासिल किया है। आइए, बलिया के इन होनहार अफसरों की प्रेरणादायक कहानियों को करीब से जानते हैं।मोनिका श्रीवास्तव: 16वीं रैंक के साथ बजाया कामयाबी का डंका खड़सरा की रहने वाली ...