नई दिल्ली, मार्च 7 -- सफलता की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सीधे दिल में उतर जाती हैं और सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि अगर इंसान ठान ले, तो दुनिया की कोई भी सरहद या वक्त का फासला उसे रोक नहीं सकता। ये कहानी है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले 32 साल के नौजवान पीयूष कपूर की। एक ऐसा लड़का, जिसने सात समंदर पार अमेरिका के कैलिफोर्निया में बैठकर ना सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी 'गूगल' (Google) में दिन रात काम किया, बल्कि अपनी नींद कुर्बान कर देश की सबसे कठिन परीक्षा 'यूपीएससी' (UPSC) को भी फतेह कर लिया। पीयूष ने हाल ही में घोषित हुए सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों में 402वीं रैंक हासिल कर एक शानदार मिसाल कायम की है। उनकी इस कामयाबी ने साबित कर दिया है कि अगर आपके इरादे लोहे जैसे मजबूत हों, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.