नई दिल्ली, मार्च 12 -- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनने के फर्जी दावे की पोल खुलने के बाद बुलंदशहर की शिखा गौतम का पहला बयान सामने आया है। शिखा ने बताया कि वह रिजल्ट की पीडीएफ में नाम देखकर उत्साहित हो गई और बिना रोल नंबर जांचे परिजनों को सूचना दे दी। अपनी गलती स्वीकार करते हुए शिखा ने कहा, 'हां, जिस शिखा का सेलेक्शन हुआ है वो दूसरी शिखा है। उनका भी नाम शिखा है, मेरा भी। मैंने रिजल्ट की पीडीएफ में सिर्फ नाम चेक किया था, रोल नंबर नहीं और यही मुझसे गलती हुई। पीडीएफ में मैंने सिर्फ अपना नाम सर्च किया था। मैंने उत्साहित होकर घर पर फोन कर दिया कि मेरा सेलेक्शन हो गया है। मेरे दोस्तों ने भी मुझे कॉल कर दिया कि मेरा फाइनल लिस्ट में नाम आ गया है। लेकिन असल में वो कोई और शिखा है जिनका नाम आया है, वो पहले से ही पोस्टेड हैं।' पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.