मसूरी, जनवरी 4 -- एक युवक फर्जी दस्तावेज लेकर शनिवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएस) में आईएएस की ट्रेनिंग के लिए पहुंच गया। उसने गेट पर खुद को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में उत्तीर्ण बताते हुए रिजल्ट भी दिखाया जो जांच में फर्जी निकला। पूछताछ में पता चला कि वह खुद ठगी का शिकार हुआ है। इस प्रकरण को लेकर एकेडमी में हड़कंप मचा रहा। खुफिया विभाग, पुलिस ने उससे पूछताछ की। युवक की पहचान पुष्पेश सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है। युवक माता-पिता के साथ एकेडमी पहुंचा था। रिजल्ट के अलावा उसके अन्य कागजात भी फर्जी निकले। जांच में पता चला कि हरियाणा में कुछ लोगों ने उसे फर्जी रिजल्ट तैयार करके दिया और 27,564 रुपये लिए थे। उसने बताया कि वह गुड़गांव में एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। मसूरी कोतवाली निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.