नई दिल्ली, जून 22 -- upsc csat review parliamentary committee meeting : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए आज का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट यानी सीसैट को लेकर आज संसद में एक बड़ी हलचल होने जा रही है। कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय संबंधी संसद की स्थायी समिति आज यानी सोमवार को एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक करने वाली है। पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग में होने वाली इस बैठक का मुख्य एजेंडा सीसैट पेपर की समीक्षा करना और केंद्र सरकार में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने की रणनीति तैयार करना है।होगा नफे-नुकसान का आकलन राज्यसभा सचिवालय की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल बै...