UPSC में 2 अटेंम्प्ट में फेल, फिर BPSC की तैयारी में की दिन-रात मेहनत; तीसरे प्रयास में बनीं SDM
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- मंजिल उन्हीं को मिलती है, जो दिन-रात अपने लक्ष्य पर मेहनत करते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बिहार की रोहतास की रहने वाली सुधा सिंह ने। सफर तो यूपीएससी से शुरू किया था, लेकिन बीपीएससी में कमाल कर दिया। हाल ही में जब BPSC 70वीं CCE परीक्षा का परिणाम आया तो सुधा सिंह और उनके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं था। इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की। हालांकि यहां तक का सफर बिल्कुल आसान नहीं था। चलिए सुधा सिंह से मिलवाते हैं।कौन है सुधा सिंह सुधा सिंह बिहार के रोहतास जिले के गांव धरहरा के दिनारा ब्लॉक की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम जगनारायण सिंह है। बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। सुधा सिंह की शुरुआती पढ़ाई रांची के सरकारी स्कूल से हुई। उनके पिता रांची में रहकर जॉब करते थे। सुधा ने हायर बिहार में रहकर ही उच्च शिक्षा हासिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.