नई दिल्ली, मई 21 -- देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाने वाली यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थियों की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। ऐसे समय में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी ने उम्मीदवारों को बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। परीक्षा वाले दिन दिल्ली मेट्रो की कुछ अहम लाइनों पर सेवाएं सामान्य समय से पहले शुरू की जाएंगी ताकि छात्र बिना भागदौड़ और तनाव के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें। दिल्ली और एनसीआर में हर साल यूपीएससी परीक्षा के दौरान लाखों छात्र सफर करते हैं। कई परीक्षा केंद्र शहर के अलग-अलग हिस्सों में होते हैं, जिसके कारण उम्मीदवारों को सुबह जल्दी निकलना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने यह खास व्यवस्था की है।किन मेट्रो लाइनों पर सुबह 6 बजे शुरू होगी सेवा...