फरीदाबाद, मार्च 6 -- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए, जिसमें फरीदाबाद जिले के दो युवाओं कनिष्क अग्रवाल और नीरज यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। कनिष्क अग्रवाल ने अखिल भारतीय स्तर पर 72वां स्थान हासिल किया है, जबकि मिर्जापुर निवासी नीरज यादव ने 598वां स्थान प्राप्त किया है। दोनों की सफलता से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। कनिष्क अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। कनिष्क ने पिछले साल भी यूपीएससी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 279वां स्थान हासिल किया था। वह शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते थे, लेकिन रैंक अच्छी नहीं आने की वजह से उन्हें प्रशासनिक सेवा का कैडर नहीं मिल सका था। उसके स्थान पर उन्हें राजस्व विभाग मिला था। जिसके बाद राजस्व की ट...