UPSC छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, क्या दबाव बनाता था आरोपी?
ग्वालियर, जुलाई 3 -- ग्वालियर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ शादी का झूठा वादा कर तीन साल तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारी में लगने वाले युवक ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर मंदिर में शादी का नाटक कर छात्रा का विश्वास जीता और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब शादी की बात आई तो आरोपी ने दूसरी युवती से सगाई कर ली। शिकायत के बाद कंपू थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दतिया जिले के भांडेर की रहने वाली 21 वर्षीय युवती यूपीएससी की तैयारी के लिए ग्वालियर आई थी। वह कंपू थाना क्षेत्र के आमखो इलाके में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दतिया निवासी दीपक से हुई, जो रिश्तेदारी में परिचित था और पहले से उसके घर आता-जाता था। बातचीत बढ़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.