शेखपुरा, मार्च 11 -- बिहार में ब्रहमेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा कुमारी के बाद एक और शख्स के यूपीएससी परीक्षा (UPSC CSE 2025) पास करने के फर्जी दावे की पोल खुल गई है। ताजा मामला शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी रंजीत कुमार का है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम के बाद दो दिन तक सोशल व अन्य मीडिया में यह खबर पूरी तरह से छायी हुई है कि फतेहपुर के रंजीत कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में 440वीं रैंक लाकर जिले का नाम रौशन किया है। लेकिन, मामले की पड़ताल के बाद पाया गया कि 440वीं रैंक पर कर्नाटक के चिकवलापुरम के रंजीथ कुमार आर ने परीक्षा पास की है। पूरे प्रकरण का सबसे दिलचस्प पहलु यह कि शेखपुरा के रंजीत ने स्वयं ही यह बात फैलाई कि वह यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली है। यह बात फैलते ही अब रंजीत को सम्मानित करने की होड़ मच ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.