नई दिल्ली, मई 1 -- UPSC CSE CSAT : एक संसदीय स्थायी समिति ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एप्टीट्यूड टेस्ट सीसैट (CSAT) की व्यापक समीक्षा करने की सिफारिश की है। समिति का कहना है कि यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का सीसैट पेपर नॉन-साइंस और नॉन-क्वांटिटेटिव शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए काफी मुश्किलें पैदा करता है। राज्यसभा में बीजेपी सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी रहे बृज लाल की अध्यक्षता वाली इस समिति ने कहा कि आयोग को सीसैट पेपर को तर्कसंगत बनाने के लिए उसकी समीक्षा करनी चाहिए। इस समीक्षा में सीसैट का सिलेबस और उसकी कठिनाई का स्तर भी शामिल होना चाहिए, ताकि विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के उम्मीदवारों पर इसके प्रभाव का आकलन किया जा सके। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह सिफारिश कार्...