नई दिल्ली, जून 29 -- UPSC: देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षाओं में इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के छात्रों का दबदबा तो लगातार कायम है, लेकिन मुख्य परीक्षा में वे अपने कोर टेक्निकल विषयों (जैसे मैकेनिकल, सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) को छोड़कर बड़ी संख्या में ह्यूमैनिटीज (आर्ट्स) के विषयों को वैकल्पिक विषय के रूप में चुन रहे हैं। इस अनोखे चलन ने अब नीति निर्माताओं का ध्यान खींचा है, जिसके बाद संसदीय समिति ने इस मौजूदा मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा करने की मांग उठाई है।इंटरव्यू से लेकर फाइनल सिलेक्शन तक का सच यूपीएससी द्वारा कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय संबंधी संसदीय स्थायी समिति के साथ साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ...