प्रयागराज, अप्रैल 6 -- UPPSC ROARO 2023 Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को घोषित समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) आदि 2023 भर्ती के अंतिम परिणाम के साथ ही अभ्यर्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया। आयोग के इतिहास में सबसे विवादित परीक्षाओं में से यह एक रही। खास बात यह है कि इसमें सर्वाधिक 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पेपरलीक के कारण आयोग को इसे दोबारा कराना पड़ा था। UPPSC ROARO 2023 Final Result LinkRO, ARO exam कब हुआ था 11 फरवरी 2024 को पहली बार आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के दिन ही इसका प्रश्नपत्र लीक होने का हल्ला मच गया था। अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र की उत्तरकुंजी शेयर की थी। गाजीपुर में कुछ अभ्यर्थियों ने एक केंद्र के बाहर जमा होकर पेपर लीक होने पर वि...