नई दिल्ली, जुलाई 26 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) पीसीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 को बंद कर देगा। जो उम्मीदवार संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 में शामिल होना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B के करीब 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हालांकि, प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार रिक्त पदों की संख्या में बदलाव भी हो सकता है।OTR कराना है अनिवार्य यूपीपीएससी पीसीएस 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना जरूरी है। आयोग के अनुसार, OTR पूरा होने के बाद उसे सक्रिय (एक्टिव) होने में 72 घंटे तक का समय लग स...