UPPSC PCS Vacancy 2026: यूपी पीसीएस में लगातार तीसरे साल लगेगा जैकपॉट, बंपर पदों पर अधियाचन
मुख्य संवाददाता, जून 9 -- UPPSC PCS Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पीसीएस की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों के लिए लगातार तीसरे साल जैकपॉट लगने जा रहा है। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2026 के लिए विज्ञापन जारी होने से पहले ही आयोग को रिकॉर्ड 550 से अधिक पदों का अधियाचन मिल चुका है। उम्मीद है कि विज्ञापन जारी होने तक और पदों का अधियाचन मिलेगा और पीसीएस 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले पिछली दोनों भर्तियों से अधिक पद हो जाएं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। पीसीएस 2024 में आयोग ने महज 220 पदों पर विज्ञापन जारी किया था लेकिन प्रारंभिक परीक्षा घोषित होने तक पदों की संख्या बढ़कर 947 हो गई थी। इसी प्रकार पीसीएस 2025 के लिए 200 पदों का विज्ञापन जारी हुआ था लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.