नई दिल्ली, जून 25 -- UPPSC PCS Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में एसडीएम (SDM), डीएसपी (DSP), बीडीओ (BDO) और अन्य उच्च प्रशासनिक पदों पर चयनित होकर देश और राज्य की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहद बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए अपना आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आज 25 जून 2026 से शुरू हो गई है। यूपी में प्रशासनिक अफसर बनने की चाहत रखने वाले छात्र अब बिना किसी देरी के आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।करीब 500 पदों पर होगी भर्ती शुरुआती सूचना के मुताबिक, आयोग इस बार विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' के लगभग 500 रिक्त प...