नई दिल्ली, मार्च 31 -- कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों और लक्ष्य पर नजरें टिकी हों तो राह की हर बाधा बौनी हो जाती है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा घोषित पीसीएस-2024 के परिणामों ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया है। इस बार की सफलता की कहानियों में चमकता हुआ नाम अनामिका मिश्रा का भी है। अयोध्या की रहने वाली अनामिका ने न सिर्फ इस कठिन परीक्षा को पास किया बल्कि चौथे प्रयास में पूरे प्रदेश में चौथी रैंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।शिक्षण कार्य के साथ तय किया एसडीएम तक का सफर अनामिका मिश्रा की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वह पहले से ही सरकारी सेवा में रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही हैं। अनामिका सहायक अध्यापक भर्ती के माध्यम से परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर चयनित हुई थीं। वर्तमान में उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.