मुख्य संवाददाता, मई 2 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 की मुख्य परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन पर गंभीर सवाल उठे हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर 30 अप्रैल को अपनी कॉपी देखने के बाद संभल में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात डॉ. आदेश कुमार ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीसीएस 2012 बैच में बीडीओ के पद पर चयनित और एमबीबीएस डॉक्टर आदेश कुमार को नीतिशास्त्र के 200 अंकों के प्रश्नपत्र में मात्र 37 नंबर मिले हैं। उन्होंने बताया कि 10 अंकों वाले कई प्रश्नों में उन्हें शून्य या मात्र एक अंक दिया गया है। उनका दावा है कि उन्होंने अपनी परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में लिखी थी। उत्तरपुस्तिका देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी कॉपी का मूल्यांकन किसी ऐसे परीक्षक ने किया है जो अंग्रेजी माध्यम के उत्तरों को समझने म...