नई दिल्ली, फरवरी 18 -- UPPSC LT Grade Result 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (LT Grade) भर्ती परीक्षा 2025 के प्रारंभिक चरण के परिणामों की घोषणा कर दी है। आयोग ने विज्ञान, गृह विज्ञान, वाणिज्य और संस्कृत जैसे महत्वपूर्ण विषयों के नतीजे जारी किए हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए उम्मीदवारों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपलोड कर दी है। UPPSC LT Grade Prelims Result 2025 Direct Linkकुल 6,772 उम्मीदवार हुए सफल आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 6,772 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के राजकी...