नई दिल्ली, फरवरी 19 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 की विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत और वाणिज्य विषयों की प्रारंभिक परीक्षा (प्री) का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। विज्ञान, गृह विज्ञान और संस्कृत विषयों में निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त नहीं करने के कारण रिक्तियों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके। जिन चार विषयों का परिणाम घोषित किया गया है, उसमें सबसे खराब स्थिति विज्ञान की है। विज्ञान पुरुष शाखा के 764 व महिला शाखा के 573 पदों तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत तीन अलग-अलग श्रेणियों के 16 यानी कुल 1353 पदों के लिए प्रारम्भिक परीक्षा सात दिसंबर को हुई थी। इसमें पंजीकृत 102953 अभ्यर्थियों में से 49538 परीक्षा में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.