मुख्य संवाददाता, फरवरी 6 -- UPPSC LT Grade Result : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) की गणित और हिंदी विषय की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। गणित पुरुष शाखा के 556 पदों व महिला शाखा के 537 पदों तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक (स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय / समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के सात पदों, विशिष्ट अध्यापक (संकेत मूकबधिर विद्यालय / समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के पांच पदों एवं विशिष्ट अध्यापक (प्रयास शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालय / समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के दो पदों पर चयन के लिए प्रारम्भिक परीक्षा छह दिसंबर को प्रथम सत्र में हुई थी। गणित विषय में पंजीकृत 186989 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 99055 परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.