नई दिल्ली, मार्च 30 -- UP PCS Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार, 29 मार्च 2026 को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार के नतीजों में बेटियों ने एक बार फिर अपनी मेरिट का लोहा मनवाया है। नेहा पांचाल ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया है, जबकि अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश प्रशासन को 932 नए अधिकारी मिले हैं, जो राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कमान संभालेंगे। आयोग ने रिकॉर्ड समय में चयन प्रक्रिया पूरी कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है।टॉप-10 की लिस्ट: महिलाओं ने मारी बाजी नतीजों की सबसे खास बात यह रही कि टॉप-10 की लिस्ट में 6 महिलाएं शामिल हैं। यह आंकड़ा महिला सशक्तिकरण की ...