मुख्य संवाददाता, जुलाई 30 -- उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने अर्हता के संबंध में असमंजस दूर करते हुए साफ किया है कि बीएड के समकक्ष दूसरा कोई पाठ्यक्रम नहीं है। शासन के विशेष सचिव अवधेश तिवारी ने इस संबंध में बुधवार को अपर शिक्षा निदेशक बेसिक मनोज कुमार द्विवेदी को पत्र भेजा है। इसी के साथ बेसिक शिक्षा विभाग ने बीईओ भर्ती का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले आरक्षण और नई रिक्तियों का सत्यापन करेंगे और उसके बाद ऑनलाइन अधियाचन भेजा जाएगा।1031 पदों में से 350 से अधिक पद खाली माना जा रहा है कि 15 अगस्त से पहले रिक्त पदों की सूचना भेज दी जाएगी। वर्तमान में बीईओ के कृल स्वीकृत 1031 पदों में से 350 से अधिक पद खाली है। 26 मई को 164 खंड ...