नई दिल्ली, मई 21 -- UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 OUT : उत्तर प्रदेश में सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। UPPSC यानी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लंबे समय से इस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में 1253 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा 31 मई 2026 को होगी और इसके लिए आयोग ने 21 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने OTR नंबर और जन्मतिथि की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।28 विषयों में होगी भर्ती परीक्षा इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 28 अलग-अलग विषयों में असिस्टेंट ...