नई दिल्ली, जून 24 -- UPPSC 2026 : सरकारी नौकरी का ख्वाब देखने वाले और दिन-रात एक करके यूपीपीएससी की तैयारी में जुटे नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। प्रयागराज से आ रही इस ताजा अपडेट ने प्रतियोगी छात्रों के चेहरों पर एक नई चमक लाने वाली है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा यानी पीसीएस की तैयारी में पसीना बहा रहे हैं, तो अपनी कमर कस लीजिए। आपका लंबा इंतजार अब बस खत्म ही होने वाला है। खबर पक्की है कि सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया इसी हफ्ते शुरू होने जा रही है। साथ ही, आयोग ने कंप्यूटर असिस्टेंट, एलटी ग्रेड और पॉलीटेक्निक प्रधानाचार्य भर्ती को लेकर भी कई अहम सूचनाएं जारी की हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि किस भर्ती का क्या स्टेटस है और आ...