UPPSC में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रोफेसर ने दिव्यांग से 7.50 लाख ठगे, SC-ST एक्ट में फंसाने की धमकी
संवाददाता, अगस्त 24 -- लोक सेवा आयोग प्रयागराज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अमेठी के एक कॉलेज प्रोफेसर पर दिव्यांग युवक से साढ़े सात लाख रुपये लेने का आरोप लगा है। नौकरी नहीं मिलने और रकम वापस न होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। अमेठी कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी लोनियापुर निवासी राम बहाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। उसने परास्नातक की पढ़ाई आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से की है। पढ़ाई के दौरान कॉलेज के प्रोफेसर राधेश्याम सरोज निवासी ननौती, प्रतापगढ़ से उसके अच्छे संबंध हो गए थे।नौकरी के नाम पर साढ़े 7 लाख ठगे आरोप है कि वर्ष 2021-22 में प्रोफेसर ने राम बहाल को लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में नौकरी दिलाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.