नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- बनारस के युवाओं ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा पास कर परिवार के साथ ही जिला का भी मान बढ़ाया है। इनमें अधिकतर युवा सामान्य परिवार से ही आते हैं। पीआईबी वाराणसी में एमटीएस पद पर 2023 में नौकरी शुरू करने वाले बृजेश अकोल अब नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी संभालेंगे। रविवार की देररात निकले यूपीपीएससी के परिणामों में उन्होंने 249वीं रैंक हासिल की है। आगरा के गुम्मट तख्त पहलवान, देवरी रोड के रहने वाले बृजेश पिता राकेश और मां मंजू देवी के चार बच्चों में सबसे बड़े हैं। 2023 में वाराणसी के पत्र सूचना कार्यालय में नौकरी के साथ ही पढ़ाई जारी रखी।अखिल बने असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर बीएचयू के पूर्व छात्र अखिल पांडेय ने यूपीपीएससी-24 के परिणामों में वाणिज्य कर सूची में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने ...