UPPSC : 37 पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे, 1154 असिस्टेंट प्रोफेसर का विज्ञापन अगले माह
मुख्य संवाददाता, अगस्त 4 -- उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1154 पदों पर अगले महीने भर्ती शुरू होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को रिक्त पदों की सूचना मिल चुकी है और विज्ञापन जारी करने की कार्रवाई गतिमान है। इसके अलावा इंजीनियरिंग सेवा के तहत सहायक अभियंता (एई) के 111 पदों का अधियाचन भी मिला है। कृषि सेवा के तहत विभिन्न प्रकार के 40 से अधिक पदों की सूचना भी आयोग को मिली है। पशुधन अधिकारी के 174 पदों पर भर्ती इसी माह प्रस्तावित है। होम्योपैथी विभाग में प्राध्यापक के 65, यूनानी विभाग में प्राध्यापक के सात और आयुर्वेद में प्राध्यापक के 28 पदों पर भी इसी महीने भर्ती शुरू होने की उम्मीद है। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 80 रिक्त पदों की सूचना भी आयोग को मिली है। खेल निदेशालय में क्रीड़ा अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.