संवाददाता, अप्रैल 10 -- कानपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आशीष शुक्ला ने यूपी पीसीएस 2024 के परिणामों में 41वीं रैंक पाई है। पुलिस की आठ-आठ घंटे की कठिन ड्यूटी करने के बाद भी सफल हुए आशीष ने यह साबित कर दिया है कि 'कोशिश करने वालों की कभी हार' नहीं होती। पढ़ाई की लय न टूटे इसलिए आठ साल की नौकरी के दौरान उन्होंने ज्यादातर नाइट ड्यूटी की। ताकि दिन में पढ़ाई कर सकें। अब वह कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनेंगे। उनकी सफलता पर आलाधिकारियों ने उन्हें लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। अमेठी के शुक्ल बाजार में रहने वाले आशीष शुक्ला की तैनाती बतौर सिपाही वर्ष 2018 में हुई थी। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में थे, जबकि इससे पहले वह शहर के कई थानों में तैनात रह चुके हैं। उनके भाई अंकित शुक्ला भी समीक्षा अधिकारी बने हैं। बड़े भाई विवेक शुक्ला पुलिस में एसआई हैं। आशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.