मुख्य संवाददाता, अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पिछले 20 दिनों में पीसीएस 2024 और आरओ/एआरओ 2023 के परिणाम में 28 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्हें दोनों भर्तियों में सफलता मिली है। साफ है कि दोनों भर्तियों में चयनित अभ्यर्थियों में से पीसीएस का पद कोई नहीं छोड़ेगा, ऐसे में आरओ-एआरओ के 28 पद खाली रह जाएंगे। यही कारण है कि इन भर्तियों में एक या दो नंबर से चयन वंचित रह गए प्रतियोगी दूसरी सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं ताकि सभी पद भर जाएं। आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 का अंतिम परिणाम 29 मार्च को घोषित किया था। नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे पर छात्रों के विरोध के कारण पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को कराई जा सकी थी और अंतिम परिणाम घोषित होने में सवा साल का समय लग गया। इसमें कुल 947 पदों के स...