UPPSC:अब PCS मेंस की कॉपियों का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन, इसी माह जारी होगा RO-ARO का विज्ञापन
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी तरह ऑनलाइन कराया जाएगा। आयोग का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। नई व्यवस्था के तहत किसी भी परीक्षक को पूरी उत्तरपुस्तिका नहीं दी जाएगी, बल्कि विशेषज्ञों से प्रश्नवार मूल्यांकन करवाया जाएगा। बकौल सचिव यदि कोई विशेषज्ञ किसी विषय के प्रश्न संख्या एक का मूल्यांकन कर रहा है तो मेंस में शामिल उस विषय के सभी परीक्षार्थियों का मूल्यांकन वही करेगा। इससे मूल्यांकन में साम्यता बनी रहेगी। ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली में उत्तरपुस्तिकाओं को डिजिटल स्वरूप में विशेषज्ञों को पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक विशेषज्ञ को सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.