नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- UP Board Digilocker 10th, 12th Class Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से आज यूपी बोर्ड 10 वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी किया गया। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया गया था। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 8,033 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 डिजीलॉकर ऐप व पोर...