UPI से पेमेंट करने पर किन-किन लोगों को मिलेगी शुल्क से छूट, आपके बड़े काम की है ये न्यूज
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मंगलावर शाम को यह बताया है कि UPI से पेमेंट करना किन लोगों के लिए फ्री बना रहेगा। मिनिस्ट्री के मुताबिक, यूपीआई से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। लेनदेन की रकम कितनी भी हो, व्यक्तिगत भुगतान यानी P2P लेनदेन पूरी तरह मुफ्त रहेगा। वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए नियम में शुल्क केवल बड़े मूल्य वाले व्यापारी लेनदेन पर लगेगा। 2 हजार रुपये तक के व्यापारी भुगतान भी MDR के दायरे से बाहर रहेंगे। राष्ट्रीय भुगतान निगम भारत यानी NPCI के नए नियम के तहत 2,000 रुपये से अधिक के व्यक्ति से व्यापारी को किए जाने वाले UPI पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR लगेगा। हालांकि, प्रति लेनदेन इसकी अधिकतम सीमा 300 रुपये तय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.