नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- UPI पेमेंट पर MDR चार्ज से पेमेंट ऐप्स कंपनियां मालामाल होने वाली हैं। बैंकों को भी फायदा होगा और पेटीएम तथा पाइन लैब्स के शेयर होल्डर्स भी मुनाफे में रहेंगे। ऐसे हम नहीं कह रहे बल्कि ये ब्रोक्रेज फर्मो का अनुमान है। ब्रोक्रेज फर्म बर्नस्टीन के मुताबिक इस पूल से बैंकों को करीब 14,000 करोड़ रुपये, पेमेंट ऐप्स को करीब 7,000 करोड़ रुपये और नेटवर्क को करीब 1,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। दूसरी ओर एमके ग्लोबल रिसर्च ने कहा कि इस कदम का फायदा पेटीएम और पाइन लैब्स को मिलेगा। उसने पेटीएम का टार्गेट प्राइस 2,400 रुपये और Pine Labs का 230 रुपये कर दिया है। दोनों स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह बरकरार रखा गया है। ब्रोकरेज के मुताबिक UPI एक्वायरिंग अब कमर्शियल रेवेन्यू मॉडल बन गया है, जो कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से हर साल और वैल्यू क...