नई दिल्ली, अगस्त 6 -- यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर संभावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर चल रही अटकलों के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्थिति स्पष्ट की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि डिजिटल लेनदेन पर लगने वाला MDR ग्राहकों पर नहीं बल्कि व्यापारियों पर लागू होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह शुल्क बैंकों और फिनटेक कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा में निवेश बढ़ाने में मदद करेगा। निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस आरोप पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि यूपीआई के इस्तेमाल पर आम लोगों को अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि यूपीआई और एनपीसीआई की अगुवाई वाली सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने अभी एमडीआर...