नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- त्योहारों के सीजन से पहले UPI से बड़ी खरीदारी करने वालों के लिए नया नियम झटका देने वाला है। 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.4% MDR देना होगा। ऐसी स्थिति में दुकानदार सामान के दाम बढ़ा सकते हैं या त्योहारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को कम कर सकते हैं। यह आशंका जताई है रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने। बता दें रिटेलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के CEO ने कहा कि दाम बढ़ सकते हैं या फेस्टिवल डिस्काउंट कम हो सकते है। रिलायंस रिटेल, क्रोमा, D Mart, शॉपर्स स्टॉप , V मार्ट जैसी कंपनियां इस एसोसिएशन की सदस्य हैं। नए नियम के मुताबिक, 15 अक्टूबर से 2,000 रुये से ज्यादा की खरीदारी पर अगर आपने दुकानदार को पेमेंट गूगल पे, फोनपे, अमेजन पे, भारत पे या किसी भी UPI से पेमेंट किया तो उसपर 0.4% शुल्क लगेगा। नए नियम के अनुसार 75,000 रुपये...