नई दिल्ली, अगस्त 21 -- गूूगल पे, फेनपे, पेटीएम, ह्वाट्स पे या अन्य किसी भी ऐप से UPI पेमेंट करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की 21 अगस्त की रिपोर्ट के मुताबिक, Rs.2,000 और उससे अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इससे जुड़ा नया सिस्टम अगले दो सप्ताह में सामने आ सकता है।अगले हफ्ते जारी हो सकता है नोटिफिकेशन रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अगले एक सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इसमें उन इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट माध्यमों की सूची तय की जाएगी, जिन्हें MDR से कानूनी संरक्षण मिलेगा। इसके बाद NPCI की अध्यक्षता वाली सेवा संचालन समिति MDR की दर, सीमा और इसके दायरे को अंतिम रूप दे सकती है। हालांकि, यहां एक महत्वपूर्ण बात है कि Rs.2,000 की...