नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- देश में आज के समय UPI से पेमेंट करना छोटे दुकानदार से लेकर बड़े कारोबारी और हर ग्राहक के लिए रोजमर्रा का काम बन गया है। ऐसे में Rs.2,000 से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर संभावित चार्ज की चर्चा ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। सरकार के इस फैसले का विरोध भी हो रहा है। ग्वालियर में बुधवार को व्यापारियों ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाए जाने के विरोध में 'NO-UPI डे' मनाया। शहर के दाल बाजार समेत कई प्रमुख बाजारों में व्यापारियों ने डिजिटल पेमेंट लेने से दूरी बनाई और ग्राहकों से सिर्फ नकद भुगतान लिया।शहर में मना ने UPI डे व्यापारियों के इस विरोध का असर बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों पर भी दिखाई दिया। कई ग्राहक UPI से भुगतान करने के लिए QR कोड लेकर पहुंचे, लेकिन दुकानदारों ने कैश में भुगतान करने के लि...