नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- UPI पेमेंट पर नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर बाजार नियामक सेबी (SEBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के बीच बातचीत जारी है। स्टॉक ब्रोकरों ने चिंता जताई है कि नए शुल्क से उनका खर्च बढ़ सकता है। इस पर अब सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे का बयान आया है। गुरुवार को एक कार्यक्रम में सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा, "NPCI ने अभी एक बयान जारी किया है और हम अभी भी उनके साथ बातचीत कर रहे हैं।"स्टॉक ब्रोकरों की क्या है चिंता? दरअसल, स्टॉक ब्रोकरों की मुख्य चिंता यह है कि निवेशक जब अपने ट्रेडिंग अकाउंट में UPI के जरिए पैसा डालते हैं, तो जरूरी नहीं कि वे उस रकम से शेयरों की खरीद-बिक्री भी करें। कई बार निवेशक पैसा जमा करके उसे अकाउंट में ही छोड़ देते हैं। ऐसे में ब्रोकर को पेमेंट का शुल्क देना पड़ स...