आगरा, फरवरी 10 -- रेलवे ने आम यात्रियों के लिए एक शानदार सुविधा शुरू की है जिसके तहत अब मोबाइल ऐप से जनरल टिकट बुक करना न केवल आसान बल्कि सस्ता भी हो गया है। उत्तर पूर्व रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार 14 जनवरी से 14 जुलाई तक रेलवन ऐप के जरिए टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की सीधी छूट दी जाएगी। पहले यह लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलता था जो ऐप के भीतर मौजूद आर-वॉलेट का इस्तेमाल करते थे लेकिन अब नियम बदल गए हैं। डिजिटल भुगतान पर बचत का मौका अब यदि आप अपने मोबाइल से अनारक्षित यानी जनरल टिकट बुक करते समय यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे किसी भी डिजिटल माध्यम से पेमेंट करते हैं तो आपको टिकट की मूल कीमत पर 3 प्रतिशत कम पैसे देने होंगे। यह योजना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो रोजाना काम के सिलसिले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.