नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में पास हुए अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी यूपीईएसएससी ने यूपीटीईटी 2026 के संशोधित सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। ये सर्टिफिकेट उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्होंने अपने पुराने सर्टिफिकेट में नाम, पता, जन्मतिथि या अन्य चीजों में सुधार कराया था। ऐसे उम्मीदवार अब आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना संशोधित प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।20 हजार उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट में गलती जानकारी के मुताबिक, यूपीटीईटी पास करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में अलग-अलग कारणों से गलतियां रह गई थीं। इन गलतियों को ठीक कराने के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया था। अब सुधार की प्रक्रिया पूरी ह...