मुख्य संवाददाता, अगस्त 22 -- उत्तर प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार सहायक अध्यापकों (प्रशिक्षित स्नातक या टीजीटी) को 28 साल बाद प्रधानाचार्य भर्ती में मौका मिलेगा। यही नहीं पहली बार प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को भी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती में अवसर देने की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय के अफसरों ने नियमावली संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। संशोधन के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग भर्ती विज्ञापन जारी करेगा।कितने पदों पर भर्ती संभव शिक्षा निदेशालय ने इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों के 1475 और हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के 1172 रिक्त पदों की सूचना चयन आयोग को भेजी है। भर्ती शुरू करने से पहले चयन आयोग ने शासन को नियमावली में आवश्यक संशोधन का अनुरोध किया। सूत्रों के अनुसार अब इंटर कॉलेज में प्र...