नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- UPESSC : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने राज्य में होने वाली शिक्षक भर्तियों में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अपना 'विजिलेंस सिस्टम' स्थापित करने का निर्णय लिया है। आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस नई व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की है, जिसका मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और नकल माफियाओं के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है।भर्ती प्रक्रिया में नई सुरक्षा दीवार अब तक उत्तर प्रदेश में होने वाली परीक्षाओं की सुरक्षा मुख्य रूप से स्थानीय पुलिस और एसटीएफ (STF) के भरोसे रहती थी। लेकिन नए विजिलेंस सिस्टम के तहत, आयोग के पास अब अपनी खुद की एक समर्पित टीम होगी जो परीक्षा केंद्रों के चयन से लेकर प्रश्नपत्रों के वितरण और परीक्षा संपन्न होने तक हर गति...