संजोग मिश्र, अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 17740 रिक्त पदों पर नई भर्ती में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पेच फंस गया है। 21 अगस्त को अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेनशर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के प्रतिनिधियों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों से नया विज्ञापन जारी करने से पहले टीईटी के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया है। पिछले साल 28 जुलाई को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) के 7466 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में भी टीईटी को लेकर विवाद हो चुका है। ऐसे में चयन आयोग नई भर्ती शुरू करने से पहले किसी भी विवाद की गुंजाइश क...